आज के लेख में हम जानेंगे की आप घर में खरबूजे का पौधा या बेल कैसे लगाएं (How to grow Muskmelon Plant at Home in Hindi) । आज के लेख में हम जानेंगे की कैसे हम अपने घर की छत्त पर या फिर गमले में खरबूजे का पौधा या बेल कैसे लगाएं ।
इन सभी विषयो पर हम जानेंगे विस्तार से में उम्मीद करता हूँ की आपको यह पोस्ट घर में खरबूजे का पौधा या बेल कैसे लगाएं जरूर पसंद आएगी ।
खरबूजे गर्मियों के मौसम में लगाए जाने वाला फल है। इसको केन्टलोप या मस्क मलन भी कहते है यह बहुत ही स्वादिष्ट और गुणों से भरपूर फल है। कैंटालूप बड़े पैमाने पर जड़ प्रणालियों के ऊपर बेलों पर पैदा होते हैं, इसकी खेती मैदानी था नदियों के तटों के आस पास रेतीली जगहों पर होती है। इसको बहुत ही कम समय में ग्रो किया जा सकता है। खरबूजे की फसल को उगने के लिए कम खाद और कम पानी की आवश्यकता होती है। इसके बाजार में बहुत अच्छे भाव भी मिलते है।
इसको बहुत आसानी से बीजो से उगाया जा सकता है। खरबूजे को बीजो से कैसे उगाएं – इसके लिए अगर आप बाजार से लाये हुए खरबूजे के बीज है, तो उससे भी बीज निकल कर गमले में लगा सकते है। वरना आप खरबूजे के बीज किसी नर्सरी या दुकान से लेकर भी लगा सकते हो।
How to grow Muskmelon Plant at Home in Hindi | खरबूजे की बेल कैसे लगाएं
खरबूजे को बीजो से घर के गमले में उगने के लिए सबसे पहले हमें खरबूजे के बीजों की आवश्यकता होती है। इसके बाद आपको एक छोटी ट्रे लेनी है। जिसमे बीजों को उगाया जाता है। अगर आपके पास ट्रे नहीं है, तो आप एक बड़े गमले में भी इसके बीजों को लगा सकते है।
1. गमले में मिटटी अच्छी होनी चाहिए। जिसमे 50% रेतीली मिटटी और 25 % कोकोपिट अगर कॉकपिट नहीं है, तो आप थोड़ी गोबर की पुरानी खाद भी मिटटी में मिला सकते है। और 25 % बगीचे की सामान्य मिटटी। इन सबको अच्छी तरह से मिलकर गमले में डाल लेना चाहिए। नमी बनाए रखने में मदद करने के लिए खरबूजे को मिट्टी में बहुत अधिक मात्रा में ह्यूमस की आवश्यकता होती है।
2. खरबूजे उगाने के लिए प्लांटर कम से कम 18 इंच गहरा और 24 इंच चौड़ा होना चाहिए। गमले में मिटटी भरने के बाद लगभग 2 इंच की गहराई में बीजों को थोड़ी – थोड़ी दुरी पर लगा दे। बीजों को गमले में लगाने के बाद इस पर ऊपर से पानी का स्प्रे कर दे। मिटटी को ऊपर से जमने ना दे। और गमले में हलकी नमी बनाये रखे।
3. अब आपके खरबूजे के पौधे लगभग 15 से 20 दिन में उग जायेगे। इसके बाद आप इन्हे किसी दूसरे गमले में लगा सकते है।
4. जब तक पौधे थोड़े बड़े ना हो, तब तक गमले को ऐसी जगह पर रखे जहाँ पर ज्यादा धुप ना आती हो। ज्यादा धुप में छोटा पौधा ख़राब हो सकता है। बड़ा होने के बाद आप गमले को धुप में रख सकते है।
5. पौधे को दूसरे गमले में लगाने के बाद। कुछ दिन तक उसकी देखभाल अच्छे से करे। फिर उसे समय समय पर खाद देते रहे। एक गमले में आप दो से तीन पोधो को लगा सकते है।
So do you like our article How to grow Muskmelon Plant at Home in Hindi | खरबूजे की बेल कैसे उगाये
अधिक जानकारी के लिए CMA INDIA GROUP, काजल